Home » ओडिशा : 20 लाख की लागत से बनेगा गुरु नानक खालसा हाई स्कूल के नये भवन का दूसरा तल्ला

ओडिशा : 20 लाख की लागत से बनेगा गुरु नानक खालसा हाई स्कूल के नये भवन का दूसरा तल्ला

by Rakesh Pandey
Odisha News  building of Guru Nanak Khalsa High School will be built at a cost of 20 lakhs. Guru nanak school
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राउरकेला : राउरकेला रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गुरु नानक खालसा हाई स्कूल के प्रांगण में नये भवन के दूसरे तल्ले के निर्माण का शिलान्यास राज्य के श्रम व ईएसआई राज्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक शारदा प्रसाद नायक ने रविवार को किया। श्री नायक के प्रयास से राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) की ओर से स्कूल के नये भवन के दूसरे तल्ले का निर्माण करने के लिए 20 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है.

Odisha News  building of Guru Nanak Khalsa High School will be built at a cost of 20 lakhs. Guru nanak school

श्री नायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर व नारियल फोड़कर निर्माणकार्य का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में संचालित गुरु नानक खालसा हाई स्कूल एवं गुरु नानक पब्लिक स्कूल की प्रगति पर विशेष ध्यान देना हम सबका परम कर्तव्य एवं धर्म है।

Odisha News  building of Guru Nanak Khalsa High School will be built at a cost of 20 lakhs. Guru nanak school

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार निर्मल सिंह, सचिव सरदार बलदेव सिंह एवं भूतपूर्व सचिव सरदार जगदेव सिंह, वाइस प्रेसिडेंट सरदार सुखविंदर सिंह, कार्यकारी कमेटी के सदस्य सरदार हरजीत सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरदार सतपाल सिंह, सरदार श्रवण सिंह, बाबूला परिजा, बीजेडी के नेता व कार्यकर्ताओं में पप्पू जायसवाल, प्रमोद शर्मा, गगन पांडा, वीरेंद्र सिंह, राजेश प्रसाद ,विशु डे, वेदव्यास गुरुद्वारा के भूतपूर्व प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार निर्मल सिंह उप्पल और सरदार बलजिंदर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महिला सत्संग की प्रधान बलवंत कौर समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, क्षेत्रीय जनमानस, विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles