Home » Palamu Accident: पलामू में सड़क हादसा, बेकाबू बाइक से गिर कर युवक की मौत

Palamu Accident: पलामू में सड़क हादसा, बेकाबू बाइक से गिर कर युवक की मौत

पांकी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एमएमसीएच में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

by Mujtaba Haider Rizvi
chaibasa Tractor Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी राजकुमार साव के पुत्र गुड्डू कुमार (32) की सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी गुड्डू को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार बाइक चला रहा था युवक बताया जाता है कि गुड्डू कुमार मंगलवार की रात अपने गांव में बाइक से घूम रहा था। इसी दौरान दुब गांव स्थित गमहेल स्थान के पास उसकी बाइक बेकाबू हो गई। बाइक से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिसघटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी व जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Comment