Home » Palamu News: पलामू में 24 घंटे में दो आत्महत्या से इलाके में दहशत

Palamu News: पलामू में 24 घंटे में दो आत्महत्या से इलाके में दहशत

प्रत्यूष पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। घटना की सूचना मिलते ही रेहला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Suicide in Ghatshila
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के अंदर लगातार दो खुदकुशी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

उरसुला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पहली घटना उरसुला गांव की है। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय ब्रह्मदेव राम के पुत्र प्रत्यूष कोमल कुमार उर्फ नन्हकू (21) ने गुरुवार सुबह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यूष पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। घटना की सूचना मिलते ही रेहला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षत्रपति फाउंडेशन के सचिव गोपाल राम मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया, साथ ही हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

डिहरिया गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दूसरी घटना डिहरिया गांव में हुई। यहां शमसुद्दीन अंसारी की पत्नी सबीना खातून (26) ने शुक्रवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली। परिजन सबीना को फंदे से उतारकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच से मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और स्थानीय लोग इन घटनाओं से सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Comment