Home » Palamu Crime News : पांकी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, तिजोरी से सोना-चांदी पार, पीछे के गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर, खोजी कुत्ता लाया गया

Palamu Crime News : पांकी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, तिजोरी से सोना-चांदी पार, पीछे के गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर, खोजी कुत्ता लाया गया

by Birendra Ojha
Palamu Crime News (
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांकी मुख्यालय स्थित मेन रोड पर घनश्याम ज्वेलर्स में बीती रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी से सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोजी कुत्तों की मदद से संभावित ठिकानों पर छानबीन की।

खोजी कुत्ता दुकान के पीछे के रास्ते से होते हुए सिंचाई विभाग मैदान और फिर डाक-बंगला पहाड़ी तक गया, जिसके बाद वह वापस लौट आया। पीड़ित दुकानदार घनश्याम सोनी ने बताया कि दुकान के पीछे एक छोटा गेट है, जिसके ताले को तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद शटर को किसी औजार या मशीन की मदद से उठाकर उसका ताला तोड़ा गया और वारदात को अंजाम दिया गया।

Read Also- West Singhbhum Storm Rain : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से बड़ाजामदा- मनोहरपुर रोड पर लगा जाम

Related Articles

Leave a Comment