Home » Palamu Crime News : पलामू में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल की मौत, रेहला थाना क्षेत्र में थे तैनात

Palamu Crime News : पलामू में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल की मौत, रेहला थाना क्षेत्र में थे तैनात

Jharkhand Hindi News : पुलिस लाइन में दी जाएगी सलामी, इसके बाद होगा अंतिम संस्कार

by Mujtaba Haider Rizvi
Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू जिले में एक सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल शिवकुमार रवि की मौत हो गई है। सड़क हादसा होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया था। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। कांस्टेबल को सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है।

साल 2005 बैच के कांस्टेबल थे शिवकुमार

वहां शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पलामू पुलिस लाइन ले जाया जाएगा। यहां उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि शिवकुमार रवि साल 2005 बैच के झारखंड पुलिस के कांस्टेबल थे। वह स्पेशल ब्रांच में थे और उन्हें पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में तैनात किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल शिवकुमार भदूमा गांव के रहने वाले थे। वह रेहला थाना क्षेत्र के बीमोड गांव जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ।

पुलिस लाइन में कर ली गई अंतिम सलामी देने की तैयारी

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पलामू के सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार राम ने बताया कि पुलिस लाइन में कांस्टेबल को अंतिम सलामी देने की तैयारी कर ली गई है। शव आने के बाद उन्हें यहां अंतिम सलामी दी जाएगी और इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

Read Also- Seraikela Crime : NDPS के मुजरिम की बेल रद कराने के लिए राज्य सरकार ने SC में दायर की याचिका, सरायकेला का मामला

Related Articles