Home » Lok Sabha Election 2024 : पूर्णिया सीट पर अड़े पप्पू यादव, लालू यादव से लगाई ‘अंतिम गुहार’, 4 अप्रैल को करेंगे नामांकन

Lok Sabha Election 2024 : पूर्णिया सीट पर अड़े पप्पू यादव, लालू यादव से लगाई ‘अंतिम गुहार’, 4 अप्रैल को करेंगे नामांकन

by The Photon News Desk
Pappu Yadav Appeal to Lalu Yadav
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pappu Yadav Appeal to Lalu Yadav : बिहार में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे के बाद भी कांग्रेस नेता पप्पू यादव (Pappu Yadav) अपनी जिद पर अड़े हैं। पूर्णिया सीट पर राजद ने दावा करते हुए बीमा भारती को वहां से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद भी पप्पू यादव बागी तेवर अपनाते हुए वहां से चुनाव लड़ने की लगातार बात कह रहे हैं। उन्होंने लालू यादव (Lalu Yadav) से पूर्णिया सीट छोड़ने की अपील की है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह पूर्णिया सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

4 अप्रैल को करेंगे नामांकन

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा, ‘देश भर में फैले पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के साथी मेरे नामांकन में शामिल होना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए पूर्णिया की महान जनता द्वारा प्रस्तावित नामांकन तिथि 2 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल हो गया है। आप सब इसमें शामिल हों, आशीष दें।’ बिहार में INDIA गठबंधन के बड़े भाई राजद के प्रमुख लालू जी से पुनः आग्रह है कि वह गठबंधन हित में पूर्णिया सीट पर पुनर्विचार करें, कांग्रेस के लिए छोड़ दें।

पूर्णिया से रिश्ता जीवन और मौत का

पप्पू यादव ने एक बार फिर दोहराया कि पूर्णिया से उनका रिश्ता जीवन और मौत का है। पूर्णिया से मेरे रिश्ते को कोई भी खत्म नहीं कर सकता है। पूर्णिया की जनता मेरे लिए भगवान है। जाति को आधार बनाकर मैंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। व्यक्तिगत रूप से मधेपुरा, सुपौल या गठबंधन की राजनीति मेरे लिए मैटर नहीं है।

पूर्णिया छोड़ने से अच्छा है सुसाइड कर लेना

राजद खाते में पूर्णिया सीट जाने पर पप्पू यादव ने साफ तौर पर कहा था कि वो हर हाल में यहां से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट को छोड़ने से अच्छा है, सुसाइड कर लेना। उन्होंने कहा था कि लालू यादव से मुलाकात के दौरान राजद सुप्रीमो ने पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी। पप्पू यादव इस सीट को लेकर लगातार मुखर हैं, लेकिन कांग्रेस की तरफ से पप्पू यादव को समर्थन मिलता नहीं दिख रहा है।

पप्पू यादव को अब भी लालू से उम्मीद

बता दें कि पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है। कांग्रेस पूरी कोशिश में थी कि पूर्णिया सीट उसको दे दी जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आरजेडी ने इस सीट से पहले ही अपने सिंबल पर बीमा भारती को उतारने का फैसला कर लिया था। यहां तक कि सीट बंटवारे से पहले ही सिंबल दे दिया था। हालांकि पप्पू यादव को अब भी उम्मीद है कि लालू यादव कुछ सोच सकते हैं। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी बात उन तक पहुंचाने की कोशिश की है।

Pappu Yadav Appeal to Lalu Yadav : पप्पू यादव के मामले में सियासी बयानबाजी

इस मामले में कांग्रेस ने पप्पू यादव को कड़ी नसीहत भी दी थी। प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा था कि कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आई हैं। किसी भी सीट पर अगर महागठबंधन के किसी दल का कोई और कैंडिडेट नॉमिनेशन करता है तो वह पार्टी का सदस्य नहीं माना जाएगा। वहीं, फ्रेंडली फाइट के सवाल पर उन्होंने कहा कि कहीं पर कोई फ्रेंडली फाइट नहीं होगी। गठबंधन के तहत चुनाव होगा। वहीं पप्पू यादव के बयान पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन में फॉर्मूला तय हो चुका है। इसकी घोषणा भी हो चुकी है।

सीट शेयरिंग को लेकर जो भी फैसला होना है, वो हो चुका है। बाकी नेतृत्व को तय करना है। कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि अगर पप्पू यादव को कांग्रेस पार्टी में आस्था है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी में आस्था है, तो निश्चित तौर पर उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करनी चाहिए। लालू यादव से भी उन्होंने आग्रह किया कि सीट पर पुनर्विचार होना चाहिए। यह अच्छी बात है, लेकिन राजनीति में अंत में जो निर्णय आलाकमान का होता है। हर दल के सिपाही को उस फैसले को मानना पड़ता है। अगर वह ऐसा नहीं करते है वो उस दल के सिपाही नहीं हैं।

READ ALSO : चुनावी बॉन्ड पर बोले PM Modi, कहा ‘जो इस पर हंस रहे हैं वह कल पछताएंगे’

Related Articles