Home » Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में बंद घर में बड़ी चोरी, एलईडी टीवी और नकदी ले उड़े चोर

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में बंद घर में बड़ी चोरी, एलईडी टीवी और नकदी ले उड़े चोर

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur theft parsudih
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : झारखंड के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित प्रधान टोला में रविवार रात एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसते ही वहां रखे कीमती सामान एलईडी, होम थिएटर और अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद समेत कई जरूरी सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

यह घर प्रधान टोला निवासी विनोद दास का है, जो पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार सहित टेल्को स्थित दूसरे घर में रह रहे थे। बताया गया है कि उनके प्रधान टोला वाले घर की बिजली कटी हुई थी, इसी वजह से वे अस्थायी रूप से बाहर रह रहे थे। के लिए घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर से कई कीमती सामान गायब हैं। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरी से जुड़ी हर कड़ी की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर में 28 दिसंबर से एक जनवरी तक चलेगा फ्लावर शो, अगले साल 10 व 11 जनवरी को गार्डन ऑफ इयर प्रतियोगिता

Related Articles