- भारत-सऊदी अरब के बीच हज-2025 समझौते पर हस्ताक्षर
नई दिल्ली: भारत और सऊदी अरब के बीच हज-2025 को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ है। इस समझौते पर सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फवजान अल-रबिया और भारत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत भारत से 1,75,025 तीर्थयात्रियों को हज यात्रा का अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी सरकार हज यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक तीर्थयात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,
“मैं इस समझौते का स्वागत करता हूं। यह भारत से हज जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हमारी सरकार हज यात्रियों को बेहतर तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
किरण रिजिजू ने साझा की जानकारी
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा,
“सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री महामहिम तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ हज-2025 समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत भारत से 1,75,025 हज तीर्थयात्रियों का कोटा तय हुआ है। हमारा प्रयास है कि सभी हज यात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान की जाएं।”
सहयोग और बेहतर सुविधाओं पर चर्चा
यह समझौता न केवल भारत-सऊदी अरब संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि हज यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और संतोषजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि हज-2025 को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।
हज यात्रियों के लिए बेहतर सेवाओं का वादा
इस समझौते से भारतीय हज यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, सुरक्षित यात्रा और बेहतर अनुभव का लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से देशभर में मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर है।
Read Also- Koderma Teen Dies Saving Mother : मां को बचाने के प्रयास में किशोर की मौत, लापरवाही बनी जानलेवा

