Home » Jharkhand Assembly : झारखंड विधानसभा से भाजपा के 18 विधायक निलंबित

Jharkhand Assembly : झारखंड विधानसभा से भाजपा के 18 विधायक निलंबित

by Rakesh Pandey
स्पीकर रवींद्र नाथ महतो
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : BJP MLAs suspended from Jharkhand Assembly :   बुधवार को देर रात तक झारखंड विधानसभा परिसर में चले विधायकों के हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार को विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने एक्शन लिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

BJP MLAs suspended from Jharkhand Assembly :  इन विधायकों को किया गया निलंबित

जिन भाजपा विधायकों को निलंबित किया गया है उनमें पुष्पा देवी, नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह, आलोक चौरसिया, किशुन दास, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, समरी लाल, अनंत ओझा, राज सिन्हा, नारायण दास, केदार हाजरा, कोचे मुंडा, अमित मंडल, बिरंची नारायण शामिल हैं। विधायकों के निलंबन की कार्रवाई के बाद विधानसभा की कार्यवाही को दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

BJP MLAs suspended from Jharkhand Assembly :  रात तक डटे भाजपा विधायकों को मार्शलों ने टांगकर किया था बाहर

विधानसभा में बुधवार को अलग-अलग मुद्दों को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा सदन के स्थगित होने तक जारी रहा था। भाजपा विधायक विभिन्न मुद्दों पर सदन में जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुलाने पर अड़े हुए थे। विधानसभा के वेल में हंगामा करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद भी भाजपा विधायक सदन में बैठे रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पहुंचकर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद रात के करीब 10 बजे मार्शलों ने विधायकों को टांगकर बाहर किया था।

BJP MLAs suspended from Jharkhand Assembly :  कबतक जारी रहेगा निलंबन

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने हंगामा कर रहे 18 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया है। दो अगस्त को दोपहर दो बजे तक इन विधायकों का निलंबन प्रभावी रहेगा। ज्ञात हो कि विधानसा चुनाव की आहट के बाद से लगातार राजनीतिक गतिधियां तेज हो गई हैं। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Read Also-Jamshedpur Co Operative College : फिर शुरू हुई को-ऑपरेटिव कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने की कवायद, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

Related Articles