Home » Potka Brain Malaria: ब्रेन मलेरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, स्वास्थ्य टीम ने शुरू की घर-घर जांच व DDT का छिड़काव

Potka Brain Malaria: ब्रेन मलेरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, स्वास्थ्य टीम ने शुरू की घर-घर जांच व DDT का छिड़काव

by Mujtaba Haider Rizvi
Potka Brain Malaria
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका प्रखंड में लगातार बढ़ रहे मलेरिया संक्रमण को लेकर स्थानीय विधायक संजीव सरदार सोमवार को प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को घर-घर स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण तथा डीडीटी छिड़काव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विधायक सबसे पहले सानग्राम गांव पहुंचे, जहां ब्रेन मलेरिया से एक छात्रा की मौत हुई थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और गांव में चल रहे स्वास्थ्य जांच अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।

इसके बाद विधायक हरिणा पंचायत के कोंदर गांव पहुंचे, जिसे मलेरिया का हॉटस्पॉट माना जा रहा है। यहां ब्रेन मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। विधायक ने मृत बच्चों के पिता महावीर सरदार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

संजीव सरदार ने कहा कि मलेरिया संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर डीडीटी छिड़काव और प्रत्येक घर तक स्वास्थ्य टीम की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों से केंद्र सरकार द्वारा संचालित डीडीटी छिड़काव अभियान बंद होने के कारण मलेरिया का खतरा बढ़ा है और अब संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए बड़े स्तर पर छिड़काव की जरूरत है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में जांच अभियान, दवा वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम को और तेज किया जाए, ताकि समय रहते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। विधायक ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति की निगरानी कर रहा है।

Read Also: Jamshedpur Brain Malaria : ब्रेन मलेरिया को लेकर हाई अलर्ट पर पोटका, अब तक चार बच्चों की मौत, 60 से ज्यादा इलाजरत

Related Articles

Leave a Comment