Home » बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर आयोजित, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों को किया गया चिह्नित

बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर आयोजित, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों को किया गया चिह्नित

छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संचालित योजनाओं की विस्तार से दी गई जानकारी।

by Rajeshwar Pandey
chaibasa today news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा स्थित वेलडन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट समावेश के तहत लगे इस शिविर का मुख्य उद्देश्य खदानों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं से जोड़ना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश सिन्हा समेत सभी शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संचालित योजनाओं की दी गईं जानकारी

शिविर में श्रम कल्याण संगठन, बड़ाजामदा के वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेटर उदयशंकर और सीएमओ डॉ. बिनोद कुमार ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योग्य छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक शैक्षणिक सत्र में योग्यता के अनुसार एक वेलफेयर आधारित और एक मेरिट आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है। इससे छात्रों को दोहरी आर्थिक मदद मिल सकती है। शिविर के दौरान खदान श्रमिकों के 30 बच्चों को चिह्नित किया गया। इन सभी के आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर जमा कराए जाएंगे। इससे इन बच्चों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

श्रम कल्याण विभाग का जताया आभार

विद्यालय प्रबंधन और श्रम कल्याण संगठन की इस संयुक्त पहल की अभिभावकों और छात्रों ने जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर वे अपना भविष्य संवार सकते हैं। शिविर के अंत में स्कूल प्रबंधन ने श्रम कल्याण विभाग का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Read Also- Jamshedpur DD bar Case : DDबार के सामने पुलिस की गाड़ी से खींचकर दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 10 लोगों पर FIR

Related Articles

Leave a Comment