
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची इलाके के बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को अचानक एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया।
बिल्डिंग का यह हिस्सा गिरने से वहां खड़ी बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई है। बाइक और कार के मालिकों की मांग है कि बिल्डिंग मालिक उन्हें मुआवजा दे।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मालिक से कहकर बिल्डिंग का हिस्सा सड़क से हटाया गया। ताकि यातायात को सुचारु किया जा सके। इलाके के लोगों का कहना है कि निर्माण में सही सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते निर्माणाधीन हिस्सा गिरा है। लोगों की मांग है कि जेएनएसी इस मामले की जांच कराए।
लोगों का कहना है कि जहां बिल्डिंग का हिस्सा गिरा वहां कोई था नहीं। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था और किसी की जान भी जा सकती थी। लोगों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

