Home » Bicycle Distribution : रांची में 10 स्कूलों के 693 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

Bicycle Distribution : रांची में 10 स्कूलों के 693 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

हर छात्र तक गुणवत्ता शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री चमरा लिण्डा

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ड्रॉपआउट दर कम करने और शिक्षा तक आसान पहुंच बनाने पर सरकार का जोर

रांची। झारखंड सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को रांची के टीवीएस सीएम एसओई, जगन्नाथपुर स्कूल क्लस्टर प्वाइंट पर 10 विद्यालयों के 693 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने कहा कि हर छात्र तक गुणवत्ता शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे मोशन एजुकेशन, से जोड़कर विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्र भी अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय की दूरी के कारण पढ़ाई में कठिनाई झेलने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क साइकिल योजना काफी लाभकारी साबित होगी। इससे स्कूलों में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर कम करने में भी मदद मिलेगी।

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल दी जा रही है। वर्ष 2026-27 में रांची जिले के लिए कुल 16,780 साइकिलों के वितरण की स्वीकृति दी गई है।
कार्यक्रम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण की परियोजना निदेशक मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक एनुल हक, टीवीएस सीएम एसवोई, जगन्नाथपुर जगन्नाथपुर की प्राचार्य एवं प्रबंधन टीम सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment