Home » RANCHI NEWS: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित, झामुमो विकास पर ध्यान दे: प्रदीप वर्मा

RANCHI NEWS: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित, झामुमो विकास पर ध्यान दे: प्रदीप वर्मा

कांग्रेस और झामुमो पर जनता में भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

by Vivek Sharma
PRADEEP VERMA
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: भाजपा प्रदेश महामंत्री सह सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के वक्तव्य पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्तमान वैश्विक संकटों का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत सदैव शांति और बातचीत के मार्ग को प्राथमिकता देता है। समस्याओं का समाधान इसी माध्यम से चाहता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के युद्ध संकट के बावजूद भारत मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मूज मार्ग पर बाधा न आने देने के लिए सभी संबंधित राष्ट्र प्रमुखों से संवाद किया और इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वर्तमान समय में भारत पेट्रोल और गैस के वैकल्पिक स्रोत सुनिश्चित कर रहा है। आंतरिक संसाधन बढ़ा रहा है और अब 41 देशों से ऊर्जा आयात कर रहा है।

उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह समूह जनता में भ्रम फैलाने में सक्रिय है। कोरोना काल में भी उन्होंने टीकों को लेकर भ्रम फैलाया। वही लोग परमाणु परीक्षण, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने डॉ. वर्मा ने झामुमो से अपील की कि वह जनता द्वारा दिए गए जनादेश के अनुसार जिम्मेदारी निभाए और विकास पर ध्यान केंद्रित करे। उन्होंने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और युद्ध के दौरान 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित लौटे।

READ ALSO: Chaibasa News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

Related Articles

Leave a Comment