Chaibasa : कांग्रेस के संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से टीआरटीसी , गुईरा में आयोजित ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत सोमवार को दूसरे दिन की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ हुई। झारखंड और ओडिशा राज्य के नवचयनित कांग्रेस जिला अध्यक्षों के इस दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ध्वजारोहण कर सोमवार को सत्र का विधिवत आगाज किया।
जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की चुनौती
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रशिक्षण का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए नेतृत्व को तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस का यह कदम न केवल कार्यकर्ताओं में नया संचार करेगा, बल्कि आगामी समय में संगठन की वैचारिक और रणनीतिक पकड़ को भी और मजबूत करेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग प्रमुख सचिन राव, झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी डॉ.सिरीवेला प्रसाद , भूपेंद्र मरावी,ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू , झारखंड और ओडिशा के समस्त नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।
जबकि शिविर को सफल बनाने में कांग्रेस के सुनीत शर्मा , शान्तनु मिश्रा , त्रिशानु राय , सौरभ अग्रवाल , संजय कुमार , अभिजीत राज ,मिली बिरुवा , दिकु सावैयां , जानवी कुदादा , चंद्रशेखर दास , कनिका शर्मा , शिवकर बोयपाई , विवेक विशाल प्रधान जुटे हुए है।

