Home » ‘इसे राष्ट्रीय मुद्दा क्यों बना रहे हैं’, Pawan Kalyan पर Prakash Raj का तंज, लोगों ने कर दिया ट्रोल

‘इसे राष्ट्रीय मुद्दा क्यों बना रहे हैं’, Pawan Kalyan पर Prakash Raj का तंज, लोगों ने कर दिया ट्रोल

प्रकाश राज ने X पर लिखा, "डियर @पवनकल्याण, यह उस राज्य में हुआ है जहां के आप उपमुख्यमंत्री हैं.. कृपया जांच करें.. दोषियों का पता लगाएं और कड़ी कार्रवाई करें।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवाद पर मामला बढ़ता जा रहा है। आंध्र प्रदेश की सियासत में तो घमासान मचा ही हुआ है, अब इस जंग में फिल्मी सितारे भी उतर आए हैं। दरअसल, एक्टर-पॉलिटिशियन पवन कल्याण ने देश में मंदिरों की निगरानी के लिए सनातन बोर्ड की आवश्यकता पर ट्वीट किया था, जिसपर रिएक्ट करते हुए एक्टर प्रकाश राज ने पवन से पहले तिरुपति मंदिर के मुद्दे को हल करने का तंज कसा।

प्रकाश राज ने X पर लिखा, “डियर @पवनकल्याण, यह उस राज्य में हुआ है जहां के आप उपमुख्यमंत्री हैं.. कृपया जांच करें.. दोषियों का पता लगाएं और कड़ी कार्रवाई करें। आप आशंकाएं क्यों फैला रहे हैं और इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उछाल रहे हैं… हमारे देश में काफी सांप्रदायिक तनाव है। (केंद्र में आपके मित्रों की कृपा से)#justasking”

प्रकाश राज खुद हो गए ट्रोल

प्रकाश राज के इस तंज पर पवन कल्याण के समर्थकों ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। एक ने लिखा, “जब आप पर बात आती है तो वो खून है, दूसरों पर बात आए तो टमाटर चटनी।” दूसरे ने लिखा, “डियर प्रकाश, आपकी समझ के बाहर के मुद्दों पर टिप्पणी करने से बचिए। पवन गारु को पूरा देश प्यार करता है। वे गुनहगारों को सजा दिलाने का पूरा दम रखते हैं।” एक और ने लिखा, “प्रकाश राज, इस मामले में अपनी नाक मत घुसाओ।” ऐसे ही कई अन्य लोगों ने प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर दिया है।

ज्ञात हो कि तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में फिश ऑयल और गाय की चर्बी पाए जाने की लैब रिपोर्ट सामने आई है। इस खुलासे के बाद से ही धर्म और राजनीति में घमासान चल रहा है। इसी खुलासे के बाद उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के तहत बने पिछले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड से जवाबदेही मांगी है।

Related Articles