नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से ED ने 6 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ 6 साल बाद, गुरुग्राम के शिकोहपुर में 7.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदकर, डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेचने के मामले में की गई। ED द्वारा बुधवार को वाड्रा को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा भी दो अन्य मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के अंतर्गत वाड्रा के विरुद्ध जांच की जा रही है।
दो अन्य मामलों में भी ED कर रही जांच
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर गुरुग्राम के शिकोहपुर में 7.7 करोड़ रुपये में जमीन खरीदकर डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेचने से संबंधित मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के अंतर्गत ED ने पूछताछ की। वाड्रा के विरुद्ध ED दो अन्य मामलों में भी जांच कर रही है। इनमें से एक बीकानेर जमीन घोटाला और संजय भंडारी से संबंधित लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में मकान खरीद की भी मनी लॉन्ड्रिंग के अंतर्गत जांच की जा रही है। आज वाड्रा को फिर से ED द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस कार्रवाई को रॉबर्ट वाड्रा ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ बताया।
मामले में अधिकांश राशि को जब्त कर चुकी ED
विगत वर्ष 2018 और 2019 में भी ED ने रॉबर्ट वाड्रा से कई बार पूछताछ की थी। उस दौरान ED की कार्रवाई के विरुद्ध, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दाखिल किए जाने के कारण, ED पूछताछ जारी नहीं कर सकी थी। इस मामले में ED ने डीएलएफ से प्राप्त 58 करोड़ रुपये में से अधिकांश राशि को जब्त कर चुकी है।
Read Also- 3000 रुपए सालाना दीजिए और हाईवे पर फर्राटा भरिए: नई टोल पॉलिसी की हकीकत क्या है?

