Home » छत्तीसगढ़ी समाज की ज्वारा पूजा में शामिल हुए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास

छत्तीसगढ़ी समाज की ज्वारा पूजा में शामिल हुए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास

by The Photon News Desk
Raghuvar Das
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Raghuvar Das:  छत्तीसगढ़ी समाज की ज्वारा पूजा टुइलाडुंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में हो रही है। इसमें मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी शामिल हुए। टुईलाडुंगरी में चल रहे नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के पावन अष्टमी के अवसर पर रघुवर दास ने माता शीतला और मंदिर में जल रहे 21 अखंड ज्योत के समक्ष शीश नवा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की महिला सदस्यों ने रघुवर दास को माता की लाल चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया।

माता पूर्ण करती हैं सभी इच्छाएं :Raghuvar Das

अपने संबोधन में रघुवर दास ने कहा कि चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाला यह ज्वारा पूजा छत्तीसगढ़ी समाज का पारंपरिक और संस्कृति का वाहक पर्व है। इसकी बहुत मान्यता है, बुजुर्गों के अनुसार जो भी व्यक्ति इस पूजा को बड़े मनोभाव से संपन्न करता है उसकी सभी इच्छाएं माता पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज को धर्म-कर्म के साथ जरूरतमंदों तक भी पहुंचना चाहिए और उनको भी समाज के मुख्यधारा में लाकर खड़ा करना चाहिए।

आज निकलेगा भव्य विसर्जन जुलूस : दिनेश

प्रातः काल से ही आज मंदिर परिसर में अष्टमी के अनुष्ठान चल रहे थे और संध्या बेला में हवन था नौ कन्या पूजन, नौ कन्या की खास बात ये रही की छत्तीसगढ़ी महतारी और माता बमेलश्वरी, माता दंतेश्वरी, माता लिंगराज और विभिन्न देवियों का स्वरूप में कन्याओं को तैयार किया गया था और उनका पूजन किया गया, समिति के सभी सदयो ने माता का पैर धो कर पूजा अर्चना की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था उनको दक्षिणा भी दी, समाज के विधि अनुरूप पूजन समाप्ति के पश्चात आज महिलाओं और

बालिकाओं के लिए माता और ज्योत के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए, कल प्रातः भव्य विसर्जन जुलूस निकाली जाएगी, जो टुईलाडुंगरी मंदिर से निकल कर गढ़हाबासा जा कर विसर्जन के साथ समाप्त होगी और वापस मंदिर पहुंच कर भोग प्रसाद सभी लोग ग्रहण करेंगे, अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कल बुधवार को हजारों लोग मंदिर प्रांगण में मां का भोग ग्रहण करेंगे और पूजा संपन्न कराने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले पंडा, बैगा, पंडित तथा उनके सहयोगियों को विधि विधान के साथ विदाई दी जाएगी।

इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

आज भूपेंद्र सिंह व रंजीता कुमारी वर्मा का मंदिर प्रांगण में स्वागत किया गया। इस दौरान परमानंद कौशल, ऐश राम साहू, शंकर लाल, गिरधारी साहू, मोतीलाल साहू, चंद्रिका निषाद सुकालु, महावीर प्रसाद, श्रीनु राव, अनिल कुमार, प्रकाश राव, जमुना निषाद, नूतन साहू, इंद्रा साहू, मंजू ठाकुर, द्रौपदी देवी, गंगाराम साहू, रामेश्वर साहू, हेमा साहू, फुलेश्वरी निषाद आदि सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

READ ALSO : केरल में रैली के दौरान राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला, बोले- पीएम कुछ उद्योगपतियों की कठपुतली

Related Articles