Home » Rajeev Ranjan Died : नहीं रहे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Rajeev Ranjan Died : नहीं रहे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन, हार्ट अटैक से हुआ निधन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: Rajeev Ranjan Died : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव राजीव रंजन का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंतिम संस्कार पटना में आज किया जाना है।

Rajeev Ranjan Died :पिता भी थे राजनीतिज्ञ

राजीव रंजन को राजनीति विरासत में मिली थी। राजनीतिक परिवार से आने वाले राजीव रंजन के पिता रामशरण प्रसाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को संभाल चुके थे। राजीव रंजन जदयू के टिकट से इस्लापुर से 2010 में विधायक बने थे। इसके बाद 2014 में वह बीजेपी में आ गए थे। बिहार बीजेपी संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। बीजेपी में मीडिया प्रभारी व उपाध्यक्ष जैसे पदों को भी संभाला था। लेकिन इसके बाद एक साल पहले बीजेपी से जदयू आ गए थे।

Rajeev Ranjan Died : सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

राजीव रंजन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिक एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

कुछ समय से चल रहे थे अस्वस्थ

वर्ष 1995 में इस्लामपुर से चुनाव हारने के बाद वह झारखंड व छत्तीसगढ़ विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष बन गए थे। इसके बाद फिर बिहार की राजनीति में सक्रिय हुए। 2010 में वे फिर इस्लामपुर से चुनाव जीतकर विधायक बने। जदयू नेता राजीव रंजन काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles