Home » NIA और बिहार ATS की संयुक्त छापेमारी, एक युवक को लिया हिरासत में

NIA और बिहार ATS की संयुक्त छापेमारी, एक युवक को लिया हिरासत में

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : दरभंगा के बहेरा थाना क्षेत्र के गाजियाना गांव और छोटकी बाजार में NIA की टीम ने छापा मारा है। इसमें एक संदिग्ध युवक को एनआईए की टीम ने हिरासत में लिया है। युवक पटना स्थित मदरसा में पढ़ाई करता था। मिल रही जानकारी के अनुसार युवक अरबी भाषा को टारंसलेट करने में माहिर था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ISI से युवक का संपर्क होने की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी। दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार PFI मामले में संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में भी टीम कार्रवाई कर रही है। मौके पर मौजूद टीम के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।

READ ALSO : दिल्ली की टीम कर रही थी जांच तब ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर व नर्स की नजरें झुक गईं

बहेरा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेते हुए थाने लाकर घंटों पूछताछ की। युवक के पिता का नाम मो हबीबुल्ला है व हिरासत में लिए गये युवक का नाम शमीउल्ला है। थाने में करीब चार घंटे तक युवक से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसे पीआर बाउंड पेपर भरवा कर छोड़ दिया गया है।

Related Articles