Home » Chaibasa News : चाईबासा में पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव शुरू, 1200 जवान चुनेंगे अपना प्रतिनिधि

Chaibasa News : चाईबासा में पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव शुरू, 1200 जवान चुनेंगे अपना प्रतिनिधि

चाईबासा पुलिस लाइन के अलावा चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, सीटीसी मुसाबनी और जामदा थाना में भी मतदान की प्रक्रिया चल रही है

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस मेंस एसोसिएशन, चाईबासा शाखा का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। चाईबासा पुलिस केंद्र के सभागार में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य, अंकेक्षक सहित कार्य समिति के सभी पदों के लिए वोटिंग हो रही है। पुलिस लाइन के सभागार को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में निष्पक्ष मतदान कराया जा रहा है।

1200 हवलदार-सिपाही करेंगे मताधिकार का प्रयोग

यह चुनाव सिर्फ चाईबासा पुलिस लाइन में ही नहीं, बल्कि चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, सीटीसी मुसाबनी और जामदा थाना में भी एक साथ कराया जा रहा है। जिले के लगभग 1200 हवलदार और सिपाही अपने मत का प्रयोग करेंगे।

देर शाम आएंगे नतीजे

एसोसिएशन के पदाधिकारी और मतदाता चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि नई कार्य समिति पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी कार्यों के लिए काम करेगी। देर शाम तक मतदान पूरा होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। मतदान केंद्रों पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

Read Also- Jharkhand Teachers Insurance Scheme : राज्य के हजारों शिक्षक-कर्मियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का कवच, 5 लाख रुपये के जीवन बीमा से जुड़ेंगे कर्मचारी

Related Articles

Leave a Comment