Home » Voter List 2026: खूंटी में शुरू हुई बड़ी तैयारी, हर घर पहुंचेगा गणना प्रपत्र

Voter List 2026: खूंटी में शुरू हुई बड़ी तैयारी, हर घर पहुंचेगा गणना प्रपत्र

by Kanchan Kumar
Khunti Voter List Revision 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : मतदाता सूची सुधार के लिए आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घर-घर सर्वेक्षण अभियान चलाकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान पर जोर दिया गया।

सोमवार को प्रखंड सभागार में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाना था। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) स्मिता नगेशिया ने पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण कर नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना एवं मतदाता विवरण में आवश्यक सुधार करना अभियान की प्राथमिकताएं हैं। एसडीओ ने कहा कि बीएलओ लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उन्होंने फॉर्म-6,7 एवं 8 भरने की प्रक्रिया के साथ गरुड़ ऐप और बीएलओ ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। वहीं एईआरओ स्मीता नगेशिया ने सभी प्रविष्टियों को समय पर और सही तरीके से ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नामांकन, महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का गणना प्रपत्र दो प्रतियों में देंगे। कार्यक्रम में सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक और निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित थे।

Read Also: Ranchi Crime: नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

Related Articles

Leave a Comment