
रांची: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा में रांची की बेटी ने इतिहास रच दिया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रांची की कॉमर्स की छात्रा अवनी केजरीवाल ने पूरे देश में पहला स्थान (All India Topper) हासिल किया है। अवनी ने परीक्षा में 500 में से पूरे 500 अंक लाकर सबको चौंका दिया है। 100 फीसदी नंबरों के साथ मिली इस शानदार कामयाबी के बाद रांची समेत पूरा झारखंड खुशी की लहर है।
स्कूल में ढोल-नगाड़े और मिठाइयों से मना जश्न
इस अविश्वसनीय सफलता की खबर मिलते ही डीपीएस रांची परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। स्कूल में जमकर ढोल-नगाड़े बजे और सबने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। अवनी के दोस्तों और शिक्षकों का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीर रहती थी। उसकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर सही दिशा में कड़ी मेहनत की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल करना नामुमकिन नहीं है। अवनी ने अपनी इस कामयाबी से देश के बाकी छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनने का काम किया है।
पूरे राज्य के लिए गर्व की बात
स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. जया चौहान ने अवनी की पीठ थपथपाते हुए इसे पूरे झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली पल बताया। उन्होंने कहा:
“अवनी ने 500 में से 500 नंबर लाकर जो मुकाम पाया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह उसकी कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का नतीजा है। मुझे पूरा भरोसा है कि अवनी की यह सफलता देश के लाखों बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की ताकत देगी।”
Read Also:

