Home » श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी

श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी

by Rakesh Pandey
Ram Mandir Threat
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: अयाेध्या में श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की तैयारी जहां जाेराे से चल रही हैं वहीं इसी बीच श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी (Ram Mandir Threat) मिली है। इससे संबंधित एक ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया। जिसमें देवेंद्र को भी मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा बताया है। वहीं यूपी पुलिस ने इस ई-मेल काे गंभीरता से लेते हुए यूपी-112 के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू क की गई है।

पुलिस के साथ एटीएस को प्रकरण की जांच में लगाया गया है और ई-मेल करने वाले ट्रेस किया जा रहा है।

(Ram Mandir Threat) जुबेर खान के नाम से आया ई-मेल:

एफआईआर यूपी-112 में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार ने दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक, देवेंद्र तिवारी ने यूपी-112 को एक शिकायत एक्स (ट्विटर) पर टैग की। जिसमें बताया गया कि आईएसआई के जुबेर खान की तरफ से उनको 27 दिसंबर की शाम 7 बजकर 37 मिनट पर एक ई-मेल भेजा गया। जिसमें लिखा था कि सीएम योगी, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने जीना हराम कर रखा है। तुम भी (देवेंद्र तिवारी ) बहुत गो सेवक बने हो। ऐसे में सभी को बम से उड़ा दिया जाएगा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर को भी उड़ाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आईएसआई ले रहा है।

अयाेध्या काे भव्य रूप से सजाया जा रहा:

अयोध्या में राम मंदिर का शुभारंभ तो 22 जनवरी को होना है, लेकिन उसकी भव्य तैयारियां अयोध्या में लगातार जारी है। इन्हीं तैयारी की कड़ी में देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या में भगवान राम और माता जानकी के लिए उपहार की झड़ी (Ram Mandir Threat) लग रही है। वहीं प्राणप्रतिष्ठा महाेत्सव से पहले ही पीएम माेदी ने अयाेध्या स्थित एयरपाेर्ट का उद्घाटन कर दिया है। ऐसे में अब अयाेध्याधाम तक भक्त आसानी से पहुंच सकेंगे।

प्रस्तावित उड़ानों पर एक नजर:

एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टाप यात्रा शुरू करेगी। एयरलाइंस का विमान दक्षिण में बंगलुरू से अयोध्या के लिए 8.05 बजे उड़ान भर कर 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगी। अयोध्या से यह दोपहर बाद 3.40 बजे उड़ान भरेगी और 6.10 बजे बंगलुरू पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन इसका शेड्यूल है। अयोध्या से 11.05 पर विमान उड़ान भरकर 12.50 पर कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से दोपहर 01.25 पर उड़ान भरकर 3.10 पर अयोध्या पहुंचेगी।

READ ALSO: महाराष्ट्र में एक दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 6 जिंदा जले, कई घायल

Related Articles