Home » Ramgarh Accident : रामगढ़ में डंपर से टकराने के बाद ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर

Ramgarh Accident : रामगढ़ में डंपर से टकराने के बाद ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर

Jharkhand Hindi News : रांची से रामगढ़ जा रही थी ट्रक, शव की नहीं हो सकी पहचान

by Mujtaba Haider Rizvi
Ramgarh Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh: रामगढ़ जिले के चुटूपाली घाटी में शुक्रवार को एक ट्रक ने अपने आगे चल रहे डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का इंजन बुरी तरह डैमेज हो गया और उसमें आग लग गई। आग केबिन तक पहुंच गई। ड्राइवर केबिन से बाहर नहीं निकल सका। बताते हैं कि ट्रक के साथ ही ड्राइवर भी अंदर जिंदा जल गया। जब केबिन तोड़कर ड्राइवर को निकाला गया, तो उसकी जली हुई लाश निकली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।

केबिन में फंस गया था चालक

बताया जा रहा है कि ट्रक रांची से रामगढ़ की तरफ जा रही था। ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक के आगे एक डंपर चल रहा था। ट्रक अचानक डंपर से पीछे से टकरा गई और इसी के बाद उसमें आग लग गई। ड्राइवर ट्रक के केबिन में ही फंस गया था। ट्रक में आग लगते ही आसपास मौजूद वाहन सवार लोग नीचे उतरे। घटना की जानकारी फौरन अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद, अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया।

4 घंटे तक जाम रही सड़क

जब केबिन को तोड़ा गया तो वहां से ड्राइवर का जला हुआ शव बरामद हुआ। इस समय हादसे के बाद चुटूपालू घाटी में चार घंटे तक सड़क जाम रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

Read Also- Latehar ACB Arrest : लातेहार में अंचल अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें किस काम के लिए मांग रहा था घूस

Related Articles

Leave a Comment