Home » RANCHI NEWS: रांची में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलमग्न रोड में डूबी कार

RANCHI NEWS: रांची में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलमग्न रोड में डूबी कार

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी और आसपास के इलाकों में बीते दो दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। रविवार से शुरू हुई भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सोमवार की सुबह भी अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। वहीं दोपहर बाद से बारिश जारी है। 

मौसम विभाग ने रांची के लिए अगले 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश से कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे पानी भर गया। इसी दौरान एक कार गड्ढे में धंस गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

बारिश ने नगर निगम और नगर विकास विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। विभागीय दावों के बावजूद नालों की सफाई और जलनिकासी की स्थिति संतोषजनक नहीं दिखी। लोगों ने बताया कि हर साल बारिश में यही समस्या हो जाती है लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाता। भारी बारिश से यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई जगहों पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। कई जगहों पर दीवारें गिर गई। जबकि जगन्नाथ मंदिर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा बारिश से ढह गया।

Related Articles