RANCHI: रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक ज्वेलरी दुकान से हीरे की अंगूठी चोरी का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति ने अंगूठी देखने के बहाने दुकान में प्रवेश किया और मौका पाकर हीरे की अंगूठी उड़ा ली। जानकारी के अनुसार हिंदपीढ़ी स्थित मियां तनिष्क ज्वेलरी शॉप में एक युवक अंगूठी देखने पहुंचा था। दुकान के कर्मचारियों ने उसे कई अंगूठियां दिखाई। इसी दौरान उसने एक हीरे की अंगूठी लमौका देखकर उसे अपने पास रख लिया। इसके बाद वह बिना किसी को बताए दुकान से निकल गया।
कुछ समय बाद जब दुकान के कर्मचारियों ने सामानों का मिलान किया तो एक हीरे की अंगूठी गायब मिली। इसके बाद दुकान के कर्मचारी सूरज ठाकुर ने हिंदपीढ़ी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है और जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

