RANCHI : त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ अधिक होती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची-जलालपुर पनवारा (कन्नौज, उत्तर प्रदेश) होली स्पेशल के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 5 ट्रिप चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 16 कोच वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08105 रांची- जलालपुर पनवारा होली स्पेशल यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (सोमवार) 22:50 बजे, मुरी आगमन 23:56 बजे, प्रस्थान 00:01 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:55 बजे, प्रस्थान 01:00 बजे, धनबाद आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 03:50 बजे, चित्तरंजन आगमन 05:29 बजे प्रस्थान 05:31 बजे, जसीडीह आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:12 बजे, बरौनी आगमन 10:45 बजे प्रस्थान 10:50 बजे, समस्तीपुर आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:25 बजे, दरभंगा आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे एवं जलालपुर पनवारा आगमन (मंगलवार) 16:00 बजे होगा |
ट्रेन संख्या 08106 जलालपुर पनवारा- रांची होली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/03/2026 से 31/03/2026 तक प्रत्येक मंगलवार को जलालपुर पनवारा से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का जलालपुर पनवारा प्रस्थान (मंगलवार) 18:00 बजे, दरभंगा आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, समस्तीपुर आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:25 बजे, बरौनी आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, जसीडीह आगमन 03:02 बजे प्रस्थान 03:04 बजे, चित्तरंजन आगमन 04:08 बजे प्रस्थान 04:10 बजे, धनबाद आगमन 06:55 बजे प्रस्थान 07:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 08:55 बजे, प्रस्थान 09:00 बजे, मुरी आगमन 10:28 बजे प्रस्थान 10:30 बजे एवं रांची आगमन 12:15 बजे होगा।

