Home » RANCHI POLITICAL NEWS: भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने शासनकाल के आईने में झांके भाजपा नेता, जानें ऐसा क्यों कहा विनोद पांडेय ने 

RANCHI POLITICAL NEWS: भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने शासनकाल के आईने में झांके भाजपा नेता, जानें ऐसा क्यों कहा विनोद पांडेय ने 

RANCHI NEWS: भ्रष्टाचार पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर झामुमो महासचिव विनोद पांडेय का पलटवार, कहा- भाजपा झूठ और अफवाह की राजनीति कर रही है।

by Vivek Sharma
binod pandey jmm
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्य पुलिस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए आरोपों पर झामुमो ने पलटवार किया है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मरांडी जी की बयानबाजी बौखलाहट और निराधार आरोपों का पुलिंदा है। जो व्यक्ति खुद अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार और जनविरोधी निर्णयों के प्रतीक रहे हों, उन्हें आज नैतिकता और कानून की बातें करना शोभा नहीं देता।

झूठ की राजनीति में जुटी भाजपा 

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता जानती है कि हेमंत सोरेन की सरकार पारदर्शिता, संवैधानिक व्यवस्था और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध है। यहां किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई तथ्यों और सबूतों के आधार पर होती है, न कि भाजपा सरकार की तरह राजनीतिक दुर्भावना से। बाबूलाल के आरोप यह साबित करते हैं कि भाजपा अब विपक्ष की भूमिका में भी जिम्मेदारी से काम करने की बजाय केवल अफवाह फैलाने और झूठ की राजनीति में जुटी है।

निष्पक्ष काम कर रही जांच एजेंसी

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड ने देखा कि किस तरह पुलिस तंत्र को विरोधियों को डराने-धमकाने का औज़ार बनाया गया था। उस दौर में निर्दोष आदिवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादे गए। लेकिन आज जब कानून अपना काम कर रहा है और जांच एजेंसियां निष्पक्ष ढंग से काम कर रही हैं तो भाजपा नेताओं को परेशानी हो रही है।

गलती की तो सरकार करेगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ निर्देश दिया हैं कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या सत्ता के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी अधिकारी ने गलती की है तो जांच होगी और कार्रवाई भी होगी, लेकिन भाजपा की तरह यहां किसी को फर्जी मुकदमे में फंसाने की परंपरा नहीं है। साथ ही कहा कि बाबूलाल मरांडी को चाहिए कि वे जनता के मुद्दों पर बोलें, न कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए निराधार आरोपों का सहारा लें। हेमंत सरकार जनता के विश्वास से बनी है और जनता के भरोसे पर खड़ी है। भाजपा अब सिर्फ झूठ के सहारे राजनीति करने को मजबूर है।



Related Articles