Home » Ranchi News : रांची में JSSC परीक्षा के दौरान 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Ranchi News : रांची में JSSC परीक्षा के दौरान 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

जिला प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ से विधि-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन होने जा रहा है। यह परीक्षा 15 से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी तथा 28 फरवरी से 2 मार्च तक होगी। परीक्षा रांची के 17 केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के संयुक्त आदेश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

विधि व्यवस्था भंग होने की आशंका

जिला प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ से विधि-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर) ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

सुबह पांच से आठ बजे तक प्रभावी रहेगा आदेश

यह आदेश निर्धारित तिथियों में प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा के दौरान पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, लाउड स्पीकर के उपयोग, किसी भी तरह के अस्त्र-शस्त्र जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला, बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद ले जाने और किसी तरह की सभा या मीटिंग आयोजित करने पर पूरा प्रतिबंध रहेगा।प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में मदद करें।

Related Articles

Leave a Comment