RANCHI: रांची में महावीर जयंती के अवसर पर नगर निगम ने नोटिस जारी किया हैं। जिसके तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में 31 मार्च को सभी बूचड़खानों और मांस, मछली व मुर्गा बेचने वाली दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दिन किसी भी प्रकार का मांस-मछली बेचना या खरीदना प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: 31 मार्च को मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, आरएमसी ने जारी किया नोटिस
आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
25

