Home » RANCHI NEWS: 25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने वाले 26 प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस होगा रद्द, देखें लिस्ट

RANCHI NEWS: 25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने वाले 26 प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस होगा रद्द, देखें लिस्ट

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम ने अवैध रूप से पोस्टर और फ्लैक्स लगाकर प्रचार-प्रसार करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगाना झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 की धारा 171 का उल्लंघन है। इसी के तहत निगम द्वारा पहले ही संबंधित संस्थानों पर प्रति संस्थान 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। नोटिस भेजने के बावजूद कई संस्थानों ने अब तक जुर्माना राशि जमा नहीं की है। इसे गंभीरता से लेते हुए निगम ने 26 संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिसके तहत प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई

नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों से शहर की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित होती है। निगम ने आम लोगों और सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे किसी भी तरह के उल्लंघन पर बिना चेतावनी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन पर होगी कार्रवाई

  1. सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी, गोदावरी प्लाजा, सिंह मोड़, हटिया, रांची
  2. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3, धुर्वा, रांची
  3. नारायणी नर्सिंग कॉलेज, बिरसा चौक, रांची
  4. सुमिरन बैंक्वेट एवं गेस्ट हाउस, सिंह मोड़, लटमा रोड, रांची
  5. सी.ए.डी., पंचवटी प्लाज़ा, कचहरी रोड, राँची
  6. पंडित मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, श्रीनगर, सिंह मोड़, हटिया, रांची
  7. रेखा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल, सिंह मोड़, हटिया रोड, राँची
  8. रॉय इंटरनेशनल स्कूल, वास्तु बिहार के सामने, खूंटी रोड, हरदाग, तुपुदाना, रांची
  9. वान्या विलेज, हरदाग, रांची
  10. लिंगो, अविनाश कॉम्प्लेक्स, प्लाजा चौक, रांची
  11. करियर फाउंडेशन, ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, हरिओम टॉवर के सामने, लालपुर, रांची
  12. द डिजर्व, श्रीकृष्ण मथुरा टॉवर, कावेरी रेस्टोरेंट के पास, सर्कुलर रोड, रांची
  13. वीणा वस्त्र कलेक्शन, पावर हाउस चौक, चुटिया, रांची
  14. ट्रेड फ्रेंड्स, कांके रोड, रांची
  15. ऋतु रेजिडेंसी, ईशा अपार्टमेंट, बरियातू रोड, फ्रेया वुमन हॉस्पिटल के पास, रांची
  16. गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, बी.के. सहाय कम्पाउंड, रांची
  17. सुरिधा बॉयज हॉस्टल एवं मेस, जे.सी. रोड, लैंडमार्क होटल के पास, लालपुर, रांची
  18. उड़ान आईएएस अकादमी, मां पार्वती कॉम्प्लेक्स, ईस्ट जेल रोड, रांची
  19. एसआईपी एबैकस हटिया सेंटर, बाबा नगर, लोअर हटिया, रांची
  20. चांदसी दवाखान, बंदू कॉम्प्लेक्स, बहू बाज़ार, कांटाटोली चौक, रांची
  21. वीर फैशन, ट्रेड सेंटर बिल्डिंग, मैकी रोड, अपर बाजार, रांची
  22. मिश्रा इंस्टिट्यूट, कृष्णा टॉवर, हिनू, रांची
  23. शंकर सेप्टिक टैंक, रांची
  24. डीलर रितेश साहू, हटिया चौक, रांची
  25. पाइल्स क्योर क्लीनिक, जयप्रकाश नगर के सामने, बूटी रोड, बरियातू, रांची
  26. सुकृष्णा कॉमर्स, आर.एस. टॉवर, लालपुर, रांची

READ ALSO: RANCHI NEWS: रांची के प्रशांत ने नेशनल वुशु चैंपियनशिप में झारखंड को दिलाया सिल्वर

Related Articles