Home » RANCHI MUNICIPAL CORPORATION NEWS: नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का नगर निगम में भव्य स्वागत, देखें क्या कहा मेयर ने

RANCHI MUNICIPAL CORPORATION NEWS: नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का नगर निगम में भव्य स्वागत, देखें क्या कहा मेयर ने

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी

by Vivek Sharma
रांची नगर निगम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित करते हुए उन्हें निर्वाचन की बधाई दी। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी जनप्रतिनिधि पारदर्शिता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

मेयर रोशनी खलखो ने निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत पर जोर दिया। वहीं डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कहा कि वे विकास कार्यों में तेजी लाने और नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी वार्ड पार्षदों ने भी शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मौके पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment