Home » RANCHI CRIME NEWS: नगड़ी में दिनदहाड़े 7 राउंड फायरिंग, इस गिरोह का आ रहा नाम

RANCHI CRIME NEWS: नगड़ी में दिनदहाड़े 7 राउंड फायरिंग, इस गिरोह का आ रहा नाम

by Vivek Sharma
फायरिंग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगड़ी इलाके में दिनदहाड़े 7 राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग के बाद भाग रहे अपराधियों की बाइक भी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वहीं मौके से 2 पिस्टल भी बरामद किया गया है। इस फायरिंग की घटना में कुख्यात राहुल सिंह गिरोह का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या वर्चस्व की लड़ाई को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles