Home » RANCHI NEWS:  दो किलो अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

RANCHI NEWS:  दो किलो अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

by Vivek Sharma
घूस लेते अरेस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: तुपुदाना थाना पुलिस ने डुंडीगढ़ा बाजार से दो किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज केरकेट्टा के रूप में हुई है। ओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो को रांची-खूंटी सीमा क्षेत्र में अफीम की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और सिविल ड्रेस में अफीम खरीदार बनकर आरोपी से संपर्क किया। सौदे के दौरान पांच लाख रुपये प्रति किलो की दर तय की गई।

आरोपी ने डिलीवरी के लिए डुंडीगढ़ा बाजार का स्थान बताया। तय समय पर जैसे ही वह पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे घेरकर दबोच लिया। आरोपी से बरामद अफीम को सुरक्षित रख लिया गया है। सूरज केरकेट्टा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध अफीम तस्करी नेटवर्क पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Related Articles