Home » RANCHI NEWS: 303 करोड़ के टनल और ओवरब्रिज की सौगात, परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे गड़करी 

RANCHI NEWS: 303 करोड़ के टनल और ओवरब्रिज की सौगात, परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे गड़करी 

ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पहल

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। 303 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं ओवरब्रिज और भूमिगत टनल का शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस परियोजना का भूमि पूजन करेंगे, जबकि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौके पर मौजूद रहेंगे।

पहली परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामपुर चौक के पास प्रस्तावित है, जहां 1.2 किलोमीटर लंबी आधुनिक भूमिगत टनल का निर्माण होगा। यह टनल जमशेदपुर रोड को विकास क्षेत्र से जोड़ेगा। इसके साथ ही रिंग रोड और एनएच-33 को जोड़ने के लिए 270 मीटर लंबे पुल का भी निर्माण किया जाएगा।

दूसरी परियोजना रांची हजारीबाग रोड स्थित विकास चौक (इरबा के पास) पर केंद्रित है, जहां करीब तीन किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। यह ओवरब्रिज हजारीबाग से कांके जाने वाले रिंग रोड और जमशेदपुर से हजारीबाग जाने वाले फोरलेन मार्ग को जोड़ेगा। इन परियोजनाओं को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टनल में आधुनिक लाइटिंग, वेंटिलेशन और सुरक्षा व्यवस्था होगी। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, यात्रा समय घटेगा।

Related Articles

Leave a Comment