Home » RANCHI RAIL NEWS : गया में री-डेवलपमेंट : रांची से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित, 2 में बदलाव

RANCHI RAIL NEWS : गया में री-डेवलपमेंट : रांची से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित, 2 में बदलाव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन पर मेजर री-डेवलपमेंट वर्क

by Vivek Sharma
गया में विकास कार्य
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन पर मेजर री-डेवलपमेंट कार्य चल रहा है। ऐसे में रांची से होकर चलने वाली 2 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच में बदलाव किया गया है, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 5.02.2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.03.2026 तक अपने निर्धारित मार्ग पूर्णिया कोर्ट,पटना, गया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, पैमार, बन्धुआ होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 05.02.2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.03.2026 तक अपने निर्धारित मार्ग गया, पटना, पूर्णिया कोर्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बन्धुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर, बख्तियारपुर होकर चलेगी।

ट्रेनों के कोच संयोजन में बदलाव

ट्रेन संख्या 12365/12366 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा प्रारंभ दिनांक 05.02.2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.03.2026 तक जेनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी चेयर कार के 13 कोच और वातानुकूलित चेयर कार के 3 कोच समेत कुल 18 कोच होंगे।

READ ALSO: Latehar News : लातेहार में हो रही सख्त वाहन जांच, एक शख्स से मिले 40 लाख रुपये, रहस्यमय रही बरामदगी

Related Articles

Leave a Comment