एटंरटेनमेंट डेस्क। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 में ऑफिशियल एंट्री मिली है। इसके बाद खबर आई कि रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को भी ऑस्कर के लिए भेजा गया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि इसे ऑस्कर 2025 के लिए सबमिट किया गया है। फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हो गए थे। लेकिन अब फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने इस खबर की असलियत बताई है।
एफएफआई का बयान
एफएफआई ने बताया कि भारत से ऑफिशियली सिर्फ “लापता लेडीज” ऑस्कर के लिए गई है। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की ऑस्कर भेजे जाने की खबर फेक है। एक अंग्रेजी समाचारपत्र के मुताबिक, एफएफआई के अध्यक्ष रवि कोटाकारा ने कहा कि “स्वातंत्र्य वीर सावरकर” के मेकर्स ने गलत जानकारी दी है। मैं जल्द ही इस पर बयान जारी करूंगा। सिर्फ ‘लापता लेडीज’ को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया है।
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फिल्म की ऑस्कर में एंट्री की बात कही थी। उन्होंने लिखा था, ‘ऑस्कर्स 2024 के लिए ऑफिशियल सबमिट।’ इसके साथ ही उन्होंने फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया का शुक्रिया भी अदा किया था।
रणदीप हुड्डा की बतौर डायरेक्टर यह पहली फिल्म थी
“स्वातंत्र्य वीर सावरकर” भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म है जिसमें रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के योगदान, उनके दर्शन और उनकी नित्य विरासत पर प्रकाश डालना है। इस फिल्म को बनाने के लिए रणदीप हुड्डा ने काफी योगदान दिया।
रणदीप हुड्डा के अभिनय की हुई थी काफी प्रशंसा
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म को बनाने में रणदीप हुड्डा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रणदीप हुड्डा की बतौर डायरेक्टर यह पहली फिल्म थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया था। काफी चर्चा में रहने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी का कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया गया था।

