Home » Gold Demand : सोने की खरीदारी में भारी उछाल, वर्ष 2024 में 802 टन की बिक्री, RBI ने बढ़ाया स्वर्ण भंडार

Gold Demand : सोने की खरीदारी में भारी उछाल, वर्ष 2024 में 802 टन की बिक्री, RBI ने बढ़ाया स्वर्ण भंडार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की मांग में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। विश्व स्वर्ण परिषद की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष, 2024 में सोने की वार्षिक मांग में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसमें 802.8 टन की खरीदारी की गई थी। 2025 में सोने की अनुमानित खरीद 700- 800 टन के बीच होने का अनुमान है।

2025 में इतने टन होगी सोने की बिक्री

विश्व स्वर्ण परिषद ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए, यह बताया कि पिछले वर्ष 2024 में सोने की सालाना खरीदारी में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप सोने की कुल बिक्री 802.8 टन हुई थी। वहीं वर्ष 2025 में सोने की 700- 800 टन, खरीदारी का अनुमान लगाया गया है। इसके पीछे का कारण आयात शुल्क में कमी सहित शादी- ब्याह एवं अन्य त्योहारों से संबंधित खरीदारी बताया गया है।

क्या कहते हैं आंकड़े

जारी रिपोर्ट के अनुसार 2023 में सोने की मांग 761 टन थी। वहीं वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में सोने के मांग मूल्य में 31% की बढ़ोतरी हो गई थी। इससे सोने की मांग का कुल मूल्य 5,15,390 करोड़ रुपये रहा। वही वर्ष 2023 में यह 3,92,000 करोड़ रुपये था।

क्या है कारण

सोने की मांग में लगातार बढ़ोतरी के पीछे कई कारण है, जिनमें से एक प्रमुख कारण निवेश है। भारतीय गोल्ड ईटीएफ, डिजिटल गोल्ड सहित सोने के सिक्कों और बिस्कुट में अपने पैसे का निवेश कर रहे हैं। इसे शेयर बाजारों में गिरावट की आशंका से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Read Also- Paluamu Businessmen Shut Down Market : मेदिनीनगर में अतिक्रमण अभियान और शिव मंदिर की दीवार तोड़े जाने का विरोध, डालटनगंज बाजार बंद

Related Articles