Home » दमदार फीचर्स के साथ Redmi K70 सीरीज लॉन्च , जानें क्या है खासियत

दमदार फीचर्स के साथ Redmi K70 सीरीज लॉन्च , जानें क्या है खासियत

by Rakesh Pandey
दमदार फीचर्स के साथ Redmi K70 सीरीज लॉन्च
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक डेस्क, मुंबई : शाओमी और रेडमी के फैंस के लिए खुशखबरी है। शाओमी ने चीन में आयोजित एक इवेंट में आखिरकार अपने सब-ब्रैंड Redmi के तहत नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए। कंपनी ने लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, TWS ईयरफोन आदि से इवेंट में पर्दा उठाया। रेडमी ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Redmi K70 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज को कंपनी ने अभी चीन के मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारत के बाजार में भी पेश किया जाएगा। रेडमी ने इस सीरीज को तगड़े फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। अगर आप एक दमदार स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो अब आपके पास एक और ऑप्शन है।

चार कलर वेरिएंट पेश:
आपको बता दें कि कंपनी ने Redmi K70 Series में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसमें Redmi K70, Redmi K70e, और Redmi K70 Pro शामिल हैं। कंपनी ने Redmi K70 और Redmi K70 Pro में लगभग एक जैसे फीचर्स दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने एमोलेड पैनल के साथ 6.68 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है। रेडमी की तरफ से Redmi K70 और Redmi K70 Pro को चार कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें आपको ग्लेशियर ब्लू, ब्लैक, लाइट पर्पल और बैम्बू मून ब्लू कलर ऑप्शन मिलेगा।

दमदार फीचर्स के साथ Redmi K70 सीरीज लॉन्च जानिए कीमत:

12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वाले रेडमी के 70 की कीमत 3,299RMB (करीब 37,700 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 3,399 RMB (करीब 38,800 रुपये) है। वहीं 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,999RMB (करीब 34,200 रुपये) और 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,699 RMB (करीब 30,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट वाले रेडमी के70 प्रो की कीमत 3,599RMB (करीब 41,100 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 3,899RMB (करीब 44,500 रुपये) और 24GB रैम व 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट को 4,399RMB (करीब 50,300 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।

Redmi K70 और Redmi K70 Pro की खासियत:

रेडमी K70 और रेडमी K70 Pro दोनों ही उपयोगकर्ताओं को 6.68 इंच के डिस्प्ले का आनंद देंगे। इन डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस शामिल है। ये डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision के दृश्य को बेहतर बनाते हैं। रेडमी K70 में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया है। यह मजबूत और बेहतर प्रदर्शन की गारंटी है। वहीं, रेडमी K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जिससे प्रोसेसिंग पावर को और बढ़ाया गया है। इन स्मार्टफोन्स के साथ 5000mAh की बैटरी आती है, जिसे लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है। 120W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 पर संचालित हैं। जिससे उपयोगकर्ताओं को नवीनतम एंड्रॉयड अनुभव का लाभ होता है।

जानिए कैमरा क्वालिटी:

कैमरे की बात करें तो रेडमी के70 सीरीज के इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। स्टैंडर्ड और प्रो वेरियंट में 50MP 1/1.55-इंच प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह OIS सपोर्ट के साथ आता है। के70 में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिए गए हैं। जबकि प्रो वेरियंट में 2x ज़ूम के साथ 50MP टेलिफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi K70 और Redmi K70 Pro में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 24 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

READ ALSO : लॉन्च हुआ सैमसंग का सस्ता फोन, मिलेगा 50 मेगा पिक्सल कैमरा और 5000एमएचए बैटरी

Related Articles