Home » बाहुबली फेम प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘सालार’ की बढ़ाई गई रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज़

बाहुबली फेम प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘सालार’ की बढ़ाई गई रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज़

by Rakesh Pandey
प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार की बढ़ाई गई रिलीज डेट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बाहुबली फेम प्रभास की मच अवटेड फिल्म ‘सालार’ काफी सुर्खियों बटोर रही हैं। इस फिल्म को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक बार फिर से इस फिल्म (सालार’) की रिलीज डेट बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म सितंबर में नहीं, बल्कि नवंबर में रिलीज होगी।

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार की बढ़ाई गई रिलीज डेट

यह जानकारी फिल्म ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है। हालांकि, इस फिल्म के नवंबर में रिलीज होने का डेट फाइनल नहीं किया गया है। इससे पहले यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं होने की वजह से इसके रिलीज डेट को बढ़ा दिया गया है।

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार की बढ़ाई गई रिलीज डेट

बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ सकती है सालार

‘सालार’ को लेकर अभी से दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बाहुबली और बाहुबली-2 फिल्म सुपरहिट होने के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग पूरे देश में बढ़ गई है। फिल्मेकर्स यह कयास लगा रहे हैं कि सालार’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है ।

 

‘केजीएफ फेम प्रशांत नील ने किया है निर्देशन

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘सालार’ का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। प्रशांत नील केजीएफ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। इसलिए लोगों को लग रहा है कि ‘सालार’ भी केजीएफ की सफलता को शायद दोहरा पाएगी।
हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म होगी रिलीज फिल्म के रिलीज डेट बढ़ने को लेकर डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया कि अभी फिल्म की पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार की बढ़ाई गई रिलीज डेट

इसलिए इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। ‘सालार’ फिल्म के निर्माता होम्बले फिल्मस है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

READ ALSO : धूम मचा रहा है कजरी गावेला कमरिया, रिलीज होने के साथ ही हुआ वायरल

Related Articles