नई दिल्ली/Rohan Bopanna : भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। पुरुष युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और एबडेन ने मिलकर मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्तेनी की जोड़ी को हराया।
Rohan Bopanna और एबडेन ने अर्जेंटीना की इस जोड़ी को 6-4, 7-6 (7-5) के अंतर से हराया। इसके साथ ही Rohan Bopanna ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहली बार पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।इस जीत के साथ ही बाेपन्न पुरुष युगल टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने पहली बार यह मुकाम हासिल की। हैरान करने वाली बात यह है कि राेहन बाेपन्न की उम्र अभी 43 साल है और इस उम्र में वे शीर्ष पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही वे सबसे अधिक उम्र में नंबर-1 बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
पहले राजीव राम के नाम था यह रिकॉर्ड:
भारतीय टेनिस स्टार Rohan Bopanna ने अमेरिका के राजीव राम को पछाड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। राजीव राम अक्तूबर 2022 में 38 साल की उम्र में अपने करियर में पहली बार ग्रेट ब्रिटेन के साथी जो सैलिसबरी को पीछे छोड़कर पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे। लेकिन उनसे 5 साल उम्र में बड़े राेहन ने यह मुकाम हासिल कर राजीव काे बहुत पीछे छाेड़ दिया है।
यह खास रिकार्ड किया अपने नाम:
इस जीत के साथ ही बोपन्ना ने कई रिकार्ड अपने नाम किया है। वे सभी ग्रैंडस्लैम में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले भारती खिलाड़ी भी बन गाए हैं। बाेपन्न 2011, 2016, 2018 और 2021 में चार क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बोपन्ना 2022 में मैटवे मिडलकूप के साथ फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। विंबलडन में उन्होंने 2013, 2015 और 2023 में तीन बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, यूएस ओपन में दो बार (2010 और 2023) फाइनल में पहुंचे हैं। हालांकि वे अभी तक युगल में ग्रैंडस्लैम नहीं जीत पाए हैं। ऐसे में इस बार उनकी नजर इस रिकार्ड पर भी हाेगी।
रिकॉर्ड बना सकते हैं Rohan Bopanna:
Rohan Bopanna और एबडेन का सेमीफाईनल में मुकाबला चीन के गैर वरीय झांग झिझेन और चेक गणराज्य के टॉमस मचाक से होगा। झिझेन और मचाक ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में एडम पावलासेक और एरियल बेहार को 6-3, 6-1 से हराया। ऐसे में सबसे इस समीफाईनल पर हाेगी। ऐसे में अगर बाेपन्न की जाेड़ी यह मैच जीतती है ताे वह फाईनल में पहुंच जाएगी। बोपन्ना और एबडेन की टीम फाईनल में जीतती है ताे यह एक रिकार्ड बन जाएगा।
Read Also : आईसीसी ने साल 2023 की बेस्ट वनडे टीम का किया ऐलान, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान

