साहेबगंज : जमीन विवाद में अपराध की घटनाएं राज्य में बढ़ती जा रही हैं। साहेबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र इलाके से एक खबर उभर कर सामने आई है। यहां जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद दूसरे पक्ष के गुस्साएं लोग और मृतक के परिजनों ने उधवा-राधानगर मुख्य सड़क पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया।

पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया आक्रोश
प्रर्दशनकारी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा लोगों को समझा-बुझा कर प्रर्दशन को समाप्त कराया। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम कार्तिक मंडल था। वह दक्षिण सरफराजगंज कटहल बड़ी भट्टा गांव का रहने वाला था। इस घटना के बाद पूरी इलाके में तनाव फैल गया।
लंबे समय से चल रहा था विवाद
प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि इन दोनों पक्षों में विवाद काफी दिनों से चल रहा था। गत कल विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
ट्रैफिक जाम, लगी वाहनों की लंबी कतारे
राधा नगर मुख्य सड़क मार्ग पर प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। वाहनों की लंबी कतारे लग गई थीं। ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

