Home » Sahibganj: Police Arrests Fugitive and Sends Him to Jail फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Sahibganj: Police Arrests Fugitive and Sends Him to Jail फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

by The Photon News
delhi crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : जिले के राधानगर थाना की पुलिस ने बुधवार रात फुदकीपुर गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी टटोन घोष को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कांड संख्या 189/24 दर्ज था और वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे राजमहल कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, एसआई अनिल कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पति-पत्नी मारपीट मामले में गिरफ्तार

जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस ने आपसी मारपीट के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। रसूलपुर दहला निवासी मुन्ना रविदास और उनकी पत्नी बुधिया देवी ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में अलग-अलग मामले दर्ज कराए थे। थाना प्रभारी पंकज दुबे ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

जाली नोट चलाने के आरोपी युवक को जेल भेजा गया

साहिबगंज नगर थाना की पुलिस ने 500 रुपये का जाली नोट चलाने की कोशिश के आरोप में लालबथानी, मखमलपुर निवासी मैनुल हक को गिरफ्तार किया। चाय की दुकान में जाली नोट चलाने की कोशिश के बाद दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने यह जानकारी दी।

Related Articles