टेक्नोलॉजी डेस्क: हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग ने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए 05 को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस की अहम खासियतों की बात करें, तो गैलेक्सी ए 05 में मीडियाटेक प्रोसेसर और एचडी प्लस पैनल के साथ दमदार बैटरी भी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए05 से ठीक एक महीने पहले कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए 05एस को उतारा था, दोनों ही मॉडल्स का डिजाइन लगभग एक जैसा है, लेकिन फीचर्स में अंतर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं गैलेक्सी ए05 की कीमत कितनी है और इस हैंडसेट में कौन-कौन से नए फीचर्स दिए गए हैं।
लॉन्च हुआ सैमसंग का सस्ता फोन
इस सैमसंग स्मार्टफोन में 6.7 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 1600 एक्स 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस बजट फोन में मीडियाटेक जी85 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। एंड्रॉयड 13 पर आधारित वन यूआई 5.1 कोर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगा पिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए05 में 6.7 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो जी 85 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड वन यूआई 5.1 कोर ओएस पर काम करता है। फ्यूचर में इस डिवाइस को सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेंगे।
इसके आप दो कॉन्फिग्रेशन- 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम +128जीबी स्टोरेज में खरीद सकते हैं। स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। ऑप्टिक्स की बात करें, तो फोन में 50एमपी का मेन लेंस और 2एमपी का सेकेंडरी लेंस दिया गया है। फ्रंट में 8एमपी का सेल्फी कैमरा मिलता है।
डिवाइस को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25 वाट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। ये फोन 4जी कनेक्टिविटी, डुअल बैंड वाई-फाई , ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
READ ALSO : रील्स ने दी पहचान, जमशेदपुर के युवाओं के देश में लाखों फॉलोवर्स, वीडियो पर करते हैं लाखों की कमाई

