Home » Saranda Vikas Samiti : सारंडा विकास समिति के बैनर तले राजाबुरु खदान में ग्रामीणों ने काम कराया बंद

Saranda Vikas Samiti : सारंडा विकास समिति के बैनर तले राजाबुरु खदान में ग्रामीणों ने काम कराया बंद

by Rajeshwar Pandey
Saranda Vikas Samiti
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला में सारंडा विकास समिति जामकुडिया दुईया के बैनर तले सोमवार को सेल बीएसएल के रांजाबुरु खदान को सारंडा के आसपास के हजारों ग्रामीणों पहुंचकर खदान को बंद करवाया। इसका नेतृत्व सारंडा पीढ के मानकी लागुडा देवगम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठीकेदार यहां के स्थानीयों ग्रामीण बेरोजगारों को पूरी तरह वंचित किया गया है।

खदान का ठेकेदार बाहरी व्यक्तियों को लाकर काम चालू कर दिया। इसी को लेकर सारंडा के 10 गांव के लगभग हजारों बेरोजगार ग्रामीणों ने खदान पहुंचकर खदान को अनिश्चितकालीन बंद किया गया है। ग्रामीणों की मुख्य मांग स्थानीय को रोजगार देना है।

मौके पर गंगदा मुंडा बिरसा सुरीन,घाटकुडी मुंडा बिरसा चांपिया,रोवाम मुंडा बुधराम सिदू,लेम्बरा मुंडा लेबेया चांपिया,राजाबेडा मुंडा जामदेव चांपिया,दुईया मुंडा जामुन सिंह चेरोवा,नुईया मुंडा डुरसू चांपिया,आगरेवा मुंडा राजेश तोपनो,जामकुडिया मुंडा कुसु देवगम,गंगदा मुखिया सुखराम सांडिल राजू,गंगदा पंसस रामेश्वर चांपिया , झामुमो जिला संगठन सचिव वृन्दावन गोप समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।

Read Also- Ranchi Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : रांची में 9 बजे तक 7.28% मतदान

Related Articles

Leave a Comment