नई दिल्ली /Sarfaraz Khan: किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत संघर्षों से होकर गुजरना पड़ता है और जिस दिन हमारे ये संघर्ष सफलता के रूप में हमें प्राप्त होते हैं, वह दिन बहुत भावुक पल होता है। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला क्रिकेट की दुनिया में जब सरफराज खान ने अपने पदार्पण क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि उनके पिता नौशाद खान भावुक हो गए।

Sarfaraz Khan : संघर्ष का सम्मान करते हुए रखा प्रस्ताव
सरफराज खान की ओर से अपने पदार्पण क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देख कई अन्य लोग भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा के मालिक मालिक आनंद महिंद्रा भी अपने आप को रोक नहीं सके। उन्होंने जब बाप बेटे के भावुक क्षणों को देखा तो उन्होंने उनके संघर्ष का सम्मान करते हुए उनके पिता को Mahindra Thar भेंट करने का प्रस्ताव रखा।
Anand Mahindra ने पोस्ट में क्या लिखा?
आनंद महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट किया कि “कड़ी मेहनत, साहस, धैर्य। एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं? एक प्रेरणादायक माता-पिता होने के नाते यह मेरा प्रिविलेजल और सम्मान होगा अगर नौशाद खान थार का उपहार स्वीकार करेंगे।” मालूम हो कि थार गाड़ी बहुत महंगी गाड़ी और सबसे लोकप्रिय मानी जाती है और इसे एक युवा क्रिकेटर को तोहफे में देना उनकी उदारता को दर्शाता है।
कई लोगों का सपना है यह थार
सबसे महंगी और आकर्षक कार के रूप में आज Mahindra Thar कई लोगों का सपना है। Thar की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग इसकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। यहां तक की इस कार को खरीदना कई लोगों की wish list में भी शामिल है।
जानिए इसकी कीमत
Mahindra Thar की शुरुआती कीमत 11.25 लाख रुपए से शुरू होती है, और 17.20 लाख रुपए (एक्स शोरूम कीमत) तक जाती है।
READ ALSO : क्रिकेट जगत से बुरी खबर, साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर माइक प्रॉक्टर का निधन

