Home » Ranchi School Closure : रांची में छह और सात जनवरी को स्कूलों की छुट्टी, यह है वजह

Ranchi School Closure : रांची में छह और सात जनवरी को स्कूलों की छुट्टी, यह है वजह

by Rakesh Pandey
Ranchi School Closure
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में चल रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल छह और सात जनवरी को बंद रहेंगे। यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सभी स्कूलों के लिए आदेश

उपायुक्त ने कहा कि सभी कोटि के सरकारी और निजी विद्यालयों को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापकों और शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों को निर्देश दिया कि इस अवधि के दौरान वे विद्यालय में उपस्थित रहें और निर्धारित समय पर विद्यालयी कार्यों को सुनिश्चित करें।

ठंड की स्थिति को लेकर प्रशासन का ध्यान

यह निर्णय राज्य में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने छात्रों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो।

बताया जाता है कि रांची में छह और सात जनवरी को सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरा है। हालांकि, विद्यालय के कर्मचारियों से स्कूल में काम करने का निर्देश दिया गया है, ताकि शिक्षा प्रक्रिया में कोई विघ्न न आए।

Read Also- Jamshedpur Chowkidar Written Exam : चौकीदार लिखित परीक्षा रद्द करने की मांग पर अभ्यर्थियों ने डीसी ऑफिस में किया प्रदर्शन

Related Articles