RANCHI : दक्षिण पूर्व रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने की अपील की है।

08183/08184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर होली स्पेशल
08183 टाटानगर-बक्सर होली स्पेशल 03.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को टाटानगर से 17:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:15 बजे बक्सर पहुंचेगी। वापसी में 08184 बक्सर-टाटानगर होली स्पेशल 04.03.2026 से 01.04.2026 तक प्रत्येक बुधवार को 12:00 बजे बक्सर से प्रस्थान कर अगले दिन 04:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
08105/08106 रांची-झंझारपुर-रांची होली स्पेशल
08105 रांची-झंझारपुर स्पेशल 02.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को 22:50 बजे रांची से प्रस्थान कर अगले दिन 16:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल 03.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 18:00 बजे झंझारपुर से प्रस्थान कर अगले दिन 12:15 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरी, कोटशिला और बोकारो स्टील सिटी में रुकेगी।
08109/08110 संतरागाछी-दरभंगा-संतरागाछी होली स्पेशल
08109 संतरागाछी-दरभंगा स्पेशल 03.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 07:30 बजे संतरागाछी से प्रस्थान कर 19:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 08110 दरभंगा-संतरागाछी स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 21:00 बजे दरभंगा से प्रस्थान कर अगले दिन 09:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
08629/08630 रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल
08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल 02.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को 23:55 बजे रांची से प्रस्थान कर अगले दिन 21:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल 04.03.2026 से 01.04.2026 तक प्रत्येक बुधवार को 00:50 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर 20:45 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरी और बोकारो स्टील सिटी में रुकेगी।

