Home » Seraikela News : सीनी कांड्रा रेल लाइन पर मिला महिला का शव

Seraikela News : सीनी कांड्रा रेल लाइन पर मिला महिला का शव

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला खरसावां जिले में सीनी कांड्रा रेलवे लाइन पर मंगलवार की सुबह एक महिला का शव मिला है। महिला का हाथ और सिर कटा हुआ है। यह शव इस कदर क्षत-विक्षत है कि इसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, सीनी ओ पी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, कांड्रा थाना के ए एस आई दीप नारायण सिंह आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कमलपुर में बाइक सवार महिला समेत तीन जख्मी


कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा में बड़ाभूम-बांदवान मुख्य सड़क पर एक बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार युवक और एक अन्य बाइक पर सवार दो महिलाएं जख्मी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर कमलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपने वाहन से माचा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर जा रही पार्वती बस के चालक ने इन बाइकों को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बीच सड़क पर ही गिर कर घायल हो गए। हालांकि, सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

Read also Jamshedpur Vehicle Loan Fraud : सावधान, कैश खरीद पर छूट का लालच देकर वाहन लोन फर्जीवाड़ा कर रहा गैंग

Related Articles